अमेरिका ने भारत, अन्य प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू की

काठमाडौँ ।

अमेरिका ने भारत, चीन और अपने कुछ अन्य प्रमुख व्यापारिक साझेदार देशों के खिलाफ नई जांच शुरू करने की घोषणा की है। यह कदम उस फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर लगाए गए कुछ टैरिफ़ रद्द कर दिए थे।
बुधवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रिएर ने कहा कि सेक्शन 301 के तहत चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और मेक्सिको जैसे देशों के खिलाफ अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस (गलत व्यापार तरीक़ों) की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच के बाद गर्मियों तक इन देशों पर नए शुल्क लगाए जा सकते हैं।
ग्रिएर ने कहा कि जिन देशों को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस का दोषी पाया जाएगा, उन देशों से आयात होने वाले सामान पर अमेरिका को आयात कर (टैरिफ़) लगाने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जांच जुलाई से पहले पूरी हो जाएगी।
वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इन देशों पर लगाए गए अस्थाई टैरिफ़ जुलाई में समाप्त होने वाले हैं।

घोषणा की है। यह कदम उस फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर लगाए गए कुछ टैरिफ़ रद्द कर दिए थे।
बुधवार को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रिएर ने कहा कि सेक्शन 301 के तहत चीन, यूरोपीय संघ, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और मेक्सिको जैसे देशों के खिलाफ अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस (गलत व्यापार तरीक़ों) की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच के बाद गर्मियों तक इन देशों पर नए शुल्क लगाए जा सकते हैं।
ग्रिएर ने कहा कि जिन देशों को अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस का दोषी पाया जाएगा, उन देशों से आयात होने वाले सामान पर अमेरिका को आयात कर (टैरिफ़) लगाने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह जांच जुलाई से पहले पूरी हो जाएगी।
वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा इन देशों पर लगाए गए अस्थाई टैरिफ़ जुलाई में समाप्त होने वाले हैं।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *