वॉशिंगटन ।
ईरान युद्ध के कारण बढ़ती तेल की कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सस में एक नई ऑयल रिफ़ाइनरी लगाने की घोषणा की है। ट्रंप के अनुसार इस रिफ़ाइनरी में भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ सहयोग करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।
ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच गई थी। इसके बाद ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ‘ईरान युद्ध पूरा हो चुका है।’ इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमत घटकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। हालांकि, यह कीमत 28 फरवरी से पहले युद्ध के समय की कीमतों, जो कि इंडियन बास्केट में 69 डॉलर प्रति बैरल थी, से अब भी काफी अधिक है।
बीबीसी वेरिफ़ाई के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज़ स्ट्रेट में जहाज़ों की आवाजाही में बाधा डाली गई, तो अमेरिका 20 गुना अधिक ताक़त के साथ कड़ा हमला करेगा।
