डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने सफलतापूर्वक एडीसी-150 की परीक्षण उड़ानें पूरी की


नई दिल्ली।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच गोवा के तट पर P-8I विमान से देशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर (ADC-150) के चार सफल in-flight रिलीज़ परीक्षण किए।
इस प्रणाली को 150 किलोग्राम पेलोड पहुँचाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह नौसेना की लॉजिस्टिक्स क्षमता को मजबूत करती है और समुद्र में तैनात जहाजों तक आवश्यक सामग्रियों, उपकरण और मेडिकल सहायता की तेजी से आपूर्ति संभव बनाती है। इस प्रणाली को जल्द ही नौसेना में शामिल किए जाने की संभावना है।
नौसेना और डीआरडीओ का यह प्रयास समुद्री संचालन में तेजी, दक्षता और आपातकालीन सहायता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *