भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) के कार्यों की समीक्षा

भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी) के कार्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान उन्होंने विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए हाल ही में कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में ऑर्गेनिक और मिलेट आधारित उत्पादों को शामिल किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल सैनिकों और उनके परिवारों को बेहतर और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प मिलेंगे, बल्कि देश में मोटे अनाज को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।
समीक्षा बैठक में मंत्री ने यह भी जोर दिया कि कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट में TRIFED और स्वयं सहायता समूहों (सेल्फ हेल्प ग्रुप) द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी शामिल किया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे जनजातीय समुदायों और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही इस कदम से स्थानीय और पारंपरिक उत्पादों को प्रोत्साहन देने में भी मदद मिलेगी।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *