अमित शाह का बयान: छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान और राष्ट्रसेवा



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज ने छत्रपति शिवाजी महाराज से प्राप्त स्वराज, स्वधर्म और स्वभाषा की विरासत को संरक्षित करने के लिए जीवनभर कटिबद्ध रहे।
शाह ने कहा कि मुगल आक्रांताओं को दहशत में डालने वाले छत्रपति संभाजी महाराज के राष्ट्ररक्षा के संकल्प को कठिन यातनाएँ भी डिगा नहीं सकीं। उनके साहस और बलिदान ने देश की रक्षा और मराठा साम्राज्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अमित शाह ने बलिदान दिवस पर छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को याद किया।

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *